Sunday, May 12, 2019

मतदान करो

【●मतदान करो●】

इस देश के भाग्य विधाता हो तुम, मतदान आपका अधिकार बना है।
लोकतंत्र मजबूत हुआ है, अधिकारों को सम्मान मिला है।।

करो राष्ट्र की सेवा तुम, मतदान तुम्हारा शस्त्र बना है।
समानता का गीत लिखू मैं, संविधान तुम्हारा विधान बना है।।

अधिकारों में मौलिक अधिकार है, यह तंत्रो में लोकतंत्र हैं।
अनेकता में एकता का , सबसे बड़ा यह मंत्र है।।

अतीत की गुहार है, वर्तमान की पुकार है।
सब करो मतदान,ये लोकतंत्र का त्यौहार हैं।।

धर्म,जाति,लिंग भेद को करता ये बहिष्कार हैं।
अनुच्छेद 325,326 में कहता ये संविधान हैं।।

भव्य भारत का सपना है,और नए युग का प्रवेश है।
मजबूत होगा लोकतंत्र, यह संविधान का संदेश है।।

उज्जवल भविष्य की कामना में प्रकाश का यह शोध हैं।
इस देश की पहली जरूरत आप का यह वोट हैं।।

~प्रकाश द्विवेदी (prakash dwivedi)
#prakashdwivedipoetry
+918602150751





No comments:

Post a Comment