कल रात भर बेबस मेरे ये नयन रोते रहे,
तुम गयीं तो वेदना के बीज ये बोते रहे,
मैं जोड़ सका न फिर वो,
हृदय जो तुमने तोड़ दिया,
कितनी पथरीली राहों में,
तुमने तो तन्हा छोड़ दिया,
कितने आशाओं के मोती,
गम के सागर में डूब गए,
तकते तकते राह तुम्हारी,
मन के सारे पंछी ऊब गए,
और तुम्हारे नैनों में मुस्काने से ही,
कल्पनाओं में तुम्हारी ये नयन खोते रहे,
तुम गयीं तो वेदना के बीज ये बोते रहे,
एक नदी सी बह गयीं तुम,
एक पर्वत सा ढह गया मैं,
कुछ भी न सुन पायीं तुम,
और सब कुछ कह गया मैं,
इतनी सी ये बात नहीं थी,
मन के सारे संबल टूट गए,
इस प्रेम की मर्यादा खातिर,
मेरे कितने अपने छूट गए,
और तुम्हारी यादों के यूँ आने से ही,
विरह की आग में भस्म ये नयन होते रहे,
तुम गयीं तो वेदना के बीज ये बोते रहे,
इस एक अंतिम बार सही तुम,
मुझको बाहों में भरने आ जाना,
माँ का जो कंगन भेंट किया था,
आड़े हाथों मुझको लौटा जाना,
कितना भी अब तुम हमे पुकारो,
अब तुमसे हम मिलने न आएंगे,
वो सारी गलियाँ वो सारे पथ,
जिस ओर मुड़ो तुम मुड़ जायेंगे,
तुमसे बिछड़ के गीत सुनाने से ही,
प्यार सारा अश्रुओं से ये नयन धोते रहे,
तुम गयीं तो वेदना के बीज ये बोते रहे,
~ Prakash dwivedi
प्रकाश द्विवेदी
+918602150751
तुम गयीं तो वेदना के बीज ये बोते रहे,
मैं जोड़ सका न फिर वो,
हृदय जो तुमने तोड़ दिया,
कितनी पथरीली राहों में,
तुमने तो तन्हा छोड़ दिया,
कितने आशाओं के मोती,
गम के सागर में डूब गए,
तकते तकते राह तुम्हारी,
मन के सारे पंछी ऊब गए,
और तुम्हारे नैनों में मुस्काने से ही,
कल्पनाओं में तुम्हारी ये नयन खोते रहे,
तुम गयीं तो वेदना के बीज ये बोते रहे,
एक नदी सी बह गयीं तुम,
एक पर्वत सा ढह गया मैं,
कुछ भी न सुन पायीं तुम,
और सब कुछ कह गया मैं,
इतनी सी ये बात नहीं थी,
मन के सारे संबल टूट गए,
इस प्रेम की मर्यादा खातिर,
मेरे कितने अपने छूट गए,
और तुम्हारी यादों के यूँ आने से ही,
विरह की आग में भस्म ये नयन होते रहे,
तुम गयीं तो वेदना के बीज ये बोते रहे,
इस एक अंतिम बार सही तुम,
मुझको बाहों में भरने आ जाना,
माँ का जो कंगन भेंट किया था,
आड़े हाथों मुझको लौटा जाना,
कितना भी अब तुम हमे पुकारो,
अब तुमसे हम मिलने न आएंगे,
वो सारी गलियाँ वो सारे पथ,
जिस ओर मुड़ो तुम मुड़ जायेंगे,
तुमसे बिछड़ के गीत सुनाने से ही,
प्यार सारा अश्रुओं से ये नयन धोते रहे,
तुम गयीं तो वेदना के बीज ये बोते रहे,
~ Prakash dwivedi
प्रकाश द्विवेदी
+918602150751